
गाजीपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार ने बताया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 06.02.2026 तक है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में आयोग द्वारा चार विशेष अभियान की तिथियां यथा-18.01.2026 (रविवार), 24.01.2026 (शनिवार), 31.01.2026 (शनिवार) तथा 01.02.2026 (रविवार) निर्धारित की गयी है। स विशेष अभियान की तिथियों में निम्नानुसार कार्यवाही की जानी है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में आयोग द्वारा निर्धारित किये गये विशेष अभियान दिवसों में पदाभिहित स्थलों पर आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था तथा पदाभिहित अधिकारी उपस्थिति रहेगें। दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली के साथ-साथ दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्माे यथा-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) इत्यादि की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता रहेगा। विशेष अभियान तिथियों में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क बनायी जायेगी, जो मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता करेंगे। प्राप्त होने वाले सभी दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित फार्मो का अभिलेखीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जायगा, जिसमे समय-समय पर निर्वाचक नामावलियों के पर्यवेक्षक और निरीक्षण अधिकारी को उनकी मांग पर तुरन्त उपलब्ध करायी जायेगाी। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों विशेष अभियान की तिथियों से अवगत करा दिया गया है। विशेष अभियान दिवसों का व्यापक प्रचार-प्रसार शहरी क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगाकर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डुगडुगी बजवाकर किया जा रहा है। इस विशेष अभियान दिवस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान दिवसों में पदाभिहित स्थलों पर भ्रमण करेंगे।




