उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना जमानिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 40/2026 में दर्ज धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त राजेश कुमार (19 वर्ष) को आज 17 फरवरी 2026 को कालनपुर दैत्रा वीर बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उप निरीक्षक बृजेश्वर यादव द्वारा मय हमराह की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र अर्जुन राम बिन्द, निवासी कालनपुर, थाना जमानिया लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस ने सटीक सूचना और सक्रियता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page