उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों का जेईई मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, चार मेधावियों ने मारी बाजी

जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जेईई मेन की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के कुल चार छात्रों ने अच्छे परसेंटाइल के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
परीक्षा परिणामों के अनुसार, वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं के छात्र हर्षित कुमार सिंह ने 91.48 परसेंटाइल और अभिनव वर्मा ने 90.38 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। गौरतलब है कि ये दोनों मेधावी छात्र अभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा में भी सम्मिलित हो रहे हैं। वहीं, पिछले शैक्षणिक सत्र 2024-2025 की छात्रा प्रिया गुप्ता ने सर्वाधिक 93.22 परसेंटाइल और अजमल अली ने 91.33 परसेंटाइल अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानन्द सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह और प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page