
गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के बीच बरेसर पुलिस ने एक और सफलता दर्ज की है। थाना क्षेत्र में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को पुलिस ने टोडरपुर बाईपास से दबोच लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक मु0अ0सं0 205/25 धारा 305(a), 331(1), 317(2) बीएनएस से जुड़े मामले में फरार चल रहा अभियुक्त सुशाल भारती पुत्र रमेश राम निवासी ग्राम बठना, थाना बरेसर को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया गया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक स्मार्ट टीवी बरामद हुआ, जो मामले का अहम साक्ष्य है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।



