उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाराजनीति

नगर पालिका उप चुनाव में आसिम हुए विजयी

जमानियां। नगर पालिका परिषद जमानियां के वार्ड नंबर एक हरिजन बस्ती हरपुर के सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव में आसिम खान ने विजय हासिल की। शुक्रवार को सम्पन्न मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास यादव को 16 मतों के अंतर से पराजित किया।

कुल 6 प्रत्याशी मैदान में रहे। मतगणना के अनुसार आसिम खान को 193 मत, विकास यादव को 177, रामजी राम को 68, एहसान अली को 53, जैनुद्दीन को 10 और खुर्शीद आलम को 1 मत मिला। इसके अलावा दो मत नोटा के पक्ष में तथा 35 मत अवैध घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी कलिका कुमार ने परिणाम घोषित करते हुए आसिम खान को विजेता घोषित किया। मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, कर निरीक्षक विजय शंकर राय, अन्य तहसील कर्मी एवं पुलिस बल के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। विजय की घोषणा के बाद समर्थकों ने आसिम खान का फूल-मालाओं से स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page