उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

खेत की सिंचाई को लेकर युवक से विवाद में मारपीट

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमीदपुर में खेत की सिंचाई करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पीड़ित श्रीनारायण बिन्द कोतवाली में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित का कहना है कि वह इंजन चलाकर दूसरों के खेतों में पानी भरने का कार्य करता है। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे जब वह एक व्यक्ति के खेत की सिंचाई कर रहा था, तभी गांव के ही राजनाथ बिन्द और लक्ष्मीकान्त बिन्द वहां पहुंच गए।आरोप है कि इन लोगों ने उसे पानी भरने से जबरन मना किया और विरोध करने पर उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में श्रीनारायण को काफी चोटें आई हैं।  प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page