उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानिया

सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारम्भ

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू पीजी कालेज में बुद्धवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, प्राचार्य श्रीनिवास सिंह व पूर्व प्राचार्य अखिलेश शर्मा शास्त्री ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर  किया। तत्पश्चयात स्वयंसेवक व सेविकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने स्वयंसेवक व सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को विकसित करता है। यह निस्वार्थ सेवा, अनुशासन व “स्वयं से पहले आप” की भावना को जागृत करता है। विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों से जोड़कर उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में मदद करता है। कोरोना काल में स्वयंसेवक व सेविकाओं ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए लोगों की सेवा के साथ ही हस्त निर्मित मास्क बांटकर समाज को एक नई दिशा दी। आज ज्यादातर युवा मोबाइल व नशे के आगोश में डूबते जा रहे है जो देश के विकास के लिए बांधक है। युवाओं राष्ट्रीय सेवा योजना व गुरुजन वृंदों से सीख लेने की आवश्यता है। उक्त मौके पर कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ राकेश सिंह, डॉ अभिषेक तिवारी, डॉ अरुण कुमार, डॉ विजय श्याम पाण्डेय, लक्ष्मण शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। वही ग्राम बरुइन स्थित संत रामनारायण राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉक्टर एवं समाजसेवी डॉ कुंदन पांडे जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी गोरख नाथ सिंह और सुरेन्द्र सिंह ने मॉ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चयात स्वयंसेवक व सेविकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि डॉ पांडे ने छात्राओं को अपने जीवन को आदर्श बनाने तथा समाज में अपनी सार्थक  भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। उक्त मौके पर
प्राचार्या डॉ शशि लता श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम अधिकारी नीतू जायसवाल, डॉ. दीपक कुमारी, आनन्द कुमार सिंह, रामप्यारे सिंह, सन्तोष कुमार मिश्रा, माया देवी, संकठा सिंह, विद्या सागर सिंह, राहुल श्रीवास्तव एवं अन्य प्रवक्ता तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page