उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

जल जीवन मिशन हर घर नल योजना बरूईन में आकर हुई मृतप्राय

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरूइन में जल जीवन मिशन के तहत हर घर-नल जल योजना धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है, बल्कि मुख्य मार्ग के खोदाई के कारण कीचड़ व गन्दा पानी से आवागमन प्रभावित हो गया है।   
ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल का लाभ देने हेतु हर घर-नल जल योजना के तहत 2015 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रस्ताव पर ग्राम बरूइन का चयन हुआ। चयन होने के कुछ ही महीनों बाद पानी टंकी, बोरिंग, चहारदीवारी व स्टाफ क्वार्टर का कार्य शुरू हो गया। तत्पश्चयात पाइप लाइन के लिए खोदाई का कार्य शुरू किया गया। आधा-अधूरा पाइप लाइन का कार्य हुआ था तभी सत्ता का परिवर्तन हुआ व काफी दिनों तक कार्य ही बंद हो गया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद पानी लाइन का पुनः कार्य प्रारम्भ हुआ, लेकिन अधूरा कार्य करके पानी चालू किया गया तो लिकेज सामने आने लगा। जिससे पानी बंद करके लिकेज की मरम्मत कराई गई। मरम्मत व लिकेज की दोस्ती बढ़ती गई और जल निगम को बंद कर दिया गया तथा खुदाई वाले मुख्य मार्ग को अपनी दयनीय दशा पर आंसू बहाने के लिए मजबूर कर दिया गया। ग्रामीणों को पानी देने के बजाय जल-कल विभाग ने पानी ही उतार दिया। 10 वर्षो से ग्रामीण शुद्ध पेय जल के लिए तरस रहे है, लेकिन जल कल विभाग मौन साधे हुए है।   ज्ञात हो कि ग्राम बरूइन में जल निगम द्वारा 1978 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था, जो ग्रामीणों को शुद्ध जल मुहैया करा रहा था, लेकिन सरकार ने पानी टंकी को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर शुद्ध पेय जल की व्यवस्था उनके जिम्मे दे दी, लेकिन ग्राम प्रधान इसे चलवाने में अक्षम हो गये। काफी वर्षो तक पेय जल का संचालन बन्द होने के कारण पानी टंकी जर्जर हो गई तथा पुनः सरकार की योजना के तहत पानी टंकी बना लेकिन सरकारी योजना सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया। जल कल को चालू कराने व निर्माण कार्य को पूर्ण कराने हेतु ग्रामीणों ने कई बार तहसील दिवस व उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। वहीं अब जेई सुनील कुमार से लेकर उच्चाधिकारियों का फोन उठता भी नहीं है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page