आपदाउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

विधायक प्रतिनिधि ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

जमानियां। गंगा एवं कर्मनाशा नदी के बढ़ते जल स्तर से बाण क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। इसी को लेकर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बुधवार को देवरिया बाण, मतसा बाण समेत बाढ़ संभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हालात का जायज़ा लिया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मन्नू सिंह ने प्रशासन से मांग की कि गंगा का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है, ऐसे में समय रहते बाढ़ राहत की मुकम्मल तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि पशुओं के चारे की समुचित व्यवस्था, लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए स्टीमर व नाव की पर्याप्त उपलब्धता प्रशासन को अविलंब सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विधायक हर समय उनके साथ हैं और बाढ़ की स्थिति में सरकार से हरसंभव मदद दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की। इस मौके पर तौकीर खां, प्रमोद यादव, अनिल यादव, कृष्णानंद यादव, इकबाल खां, श्रीकांत यादव, अजय यादव, शोभनाथ राजभर सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page