उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाराजनीतिशिक्षा

ब्लॉक परिसर में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह व खिचड़ी सहभोज का आयोजन

जमानिया। स्थानीय ब्लॉक परिसर में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा की ओर से जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं खिचड़ी सहभोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, यूबीआई शाखा प्रबंधक कृति श्रीवास्तव और कोतवाली प्रभारी आरएस नागर सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, डायरी एवं कलम भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह के उपरांत सभी आगंतुकों को दही-चूड़ा खिलाकर मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी गई और मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। इस दौरान बैंक‚ स्वास्थ्य‚ विकास खंड‚ ग्राम पंचायत स्तर पर चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की। यूनियन बैंक की शाखा प्रबंधक कृति श्रीवास्तव ने लोगों को बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं, एडीओ कृषि दीपक कुमार ने पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि सब्सिडी से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया ताकि किसान जागरूक होकर लाभ उठा सकें, एडीओ आईएसबी दिग्विजय नाथ ने आंगनबाड़ी कार्यक्रम और उनके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख संतोष कुशवाहा ने सभी अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय कुशवाहा ने किया। इस गरिमामयी अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रुद्रकांत सिंह, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन यादव, रामचीज यादव, अनिल यादव, अक्षय कुशवाहा, विनोद, विशाल मौर्य, सेराज, मिर्जा शमशाद, दिनेश खरवार‚ रजनी कांत यादव और योगेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्य ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page