उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

ब्लॉक सभागार में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जमानिया। स्थानीय विकास खंड सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ‘एलएसडीजी’ (स्थानीय सतत विकास लक्ष्य) एवं ‘पीडीआई’ (पंचायत विकास सूचकांक) विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त, सुशासित और आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ अरविन्द यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक राम बचन और बाबू राम ने बताया कि कैसे तकनीकी और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करके पंचायतों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। उन्हें सुशासन के सिद्धांतों और डेटा प्रबंधन के माध्यम से पंचायत की प्रगति को मापने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने जोर देते हुए कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जमीनी स्तर पर ग्राम प्रधान और सचिव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में यह भी सिखाया गया कि कैसे ग्राम पंचायतें स्वयं के संसाधनों को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं, ताकि गांव की समस्याओं का समाधान गांव में ही त्वरित गति से हो सके। इस अवसर पर विकास खंड के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान और सचिव उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडीओ दिग्विजय, अभिषेक कुमार,अनिल दुबे, अरुण कुमार, अशोक कुमार सिंह यादव, श्वेता पांडेय, आशुतोष गिरी,लव सिंह, आदि सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page