उत्तर प्रदेशगाजीपुरसेवराइं

भारतीय किसान यूनियन नेता ने सड़क निर्माण पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, विधानसभा  पर प्रदर्शन की चेतावनी

सेवराई। तहसील क्षेत्र में भदौरा– दिलदारनगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) पर निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए गुरुवार को एसडीएम से मुलाक़ात की हैं।

भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने 7 फरवरी को मुख्य तहसील दिवस, सेवराई में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी गाजीपुर एवं एसडीएम सेवराई को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है।

किसान नेता ने संबंधित जेई, एई और एक्सईएन की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने तथा सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की भी मांग की है। साथ ही दोषी कार्यदायी संस्था के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की भी मांग उठाई है।

उन्होंने प्रशासन को आगामी 25 फरवरी तक का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित तिथि तक निष्पक्ष जांच प्रारंभ नहीं होती है तो वे लखनऊ स्थित विधानसभा गेट के सामने प्रदेश अध्यक्ष युवा अनुज सिंह के साथ धरना -प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय पर भी धरना देने की बात कही है।

हालांकि भानु प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी पर विश्वास जताते हुए निष्पक्ष जांच की उम्मीद की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

इस संबंध में एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर मानक की अनीमियता की शिकायत पत्र मिला है। संबंधित उच्च अधिकारियों को मामले में कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page