उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरमनोरंजन

जिले में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे डांस शो: अश्लीलता और अनैतिक गतिविधियों का गढ़ बनते इवेंट

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश – जिले भर में बिना किसी सरकारी अनुमति और रजिस्ट्रेशन के दर्जनों ऑर्केस्ट्रा और डांस पार्टियां धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। इवेंट डांस के नाम पर अश्लीलता परोसने वाले इन कार्यक्रमों पर जिला प्रशासन की कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं दिखी है, जिससे सामाजिक स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है।
वैवाहिक और अन्य निजी कार्यक्रमों में आयोजित इन डांस पार्टियों के दौरान मारपीट और झगड़े की घटनाएं आम हो गई हैं। कई मामलों में तो हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर और चंदौली के कुछ स्थानीय एजेंट दूसरे प्रदेशों से लड़कियों को बुलाकर इन डांस शो का आयोजन कराते हैं। हालांकि मंच पर प्रस्तुति के नाम पर ये कार्यक्रम महज मनोरंजन नहीं रह जाते, बल्कि इनके पीछे अनैतिक गतिविधियों का बड़ा जाल छिपा होता है। पुलिस ने समय-समय पर छापेमारी कर कई लड़कियों और एजेंटों को अनैतिक कार्यों में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ को जेल भी भेजा गया, लेकिन जमानत पर रिहा होते ही वही एजेंट दोबारा इस गोरखधंधे में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो डांस शो की आड़ में इन एजेंटों द्वारा अवैध रूप से धन उगाही की जा रही है। इन कार्यक्रमों का संचालन न केवल सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत है, बल्कि युवाओं पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के गैरकानूनी डांस शो और अनैतिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page