उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

न्यायालय के आदेश पर अवैध कब्जा हुआ खाली

जमानिया गाजीपुर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूईन स्थित नहर के पास वर्षों से एक भूखंड पर बनवासियों द्वारा किए गए कब्जे को उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस बल ने खाली कराकर कब्जा दिलाया

ज्ञात हो कि यह काश्तकारी की जमीन पर बरसों से मुसहर बस्ती के लोग कब्जा जमाए हुए थे जिसको माननीय उच्च न्यायालय में काश्तकार गोरख आदि बनाम फागू चौहान वाद संख्या 249/95 मुकदमा चल रहा था काश्तकार के पक्ष में फैसला आने पर न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस बल ने मौके पर काश्तकार की जमीन पर बनवासियों द्वारा कब्जा की गई जमीन को मुक्त कराया।उक्त मौके पर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, जनपद न्यायालय अमीन दिलीप कुमार,सीओ जमानिया अनिल कुमार,कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह,सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page