उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

भूमि विकास बैंक के क्षेत्रीय प्रबंध प्रतिनिधि पद हेतु रमाशंकर उपाध्याय का दोबारा निर्वाचन लगभग तय

जमानिया। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की स्थानीय शाखा के प्रबंध समिति और शाखा प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार, शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव कराया जा रहा है। इसी क्रम में पहले दिन कुल दो प्रत्याशियों ने अपने पर्चे खरीदे।परन्तु समय अवधि में सिर्फ एक नामांकन रमाशंकर उपाध्याय का  दाखिल हुआ।
निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव और बैंक के शाखा प्रबंधक आर.के. श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि अब तक रमाशंकर उपाध्याय का नामांकन फार्म प्राप्त किए हैं। आयोग के आदेशानुसार, इन नामांकन पत्रों की जांच (परिनिरीक्षण) 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी और उसी दिन शाम तक वैध नामांकन पत्रों का जांच होगा। नामांकन के इस अवसर पर समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई, जिसमें मुख्य रूप से धनंजय मौर्य, रमाशंकर उपाध्याय, अरविन्द सिंह, संदीप मौर्य,राजू कुशवाहा, कृष्णा मौर्य, अभिषेक राय, रविन्द्र राय और दाऊ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 27 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा और उसी दिन परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। बैंक प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page