उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

59 पेटी अवैध देशी शराब बरामद, तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार,

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए 59 पेटी देशी शराब (कुल 531 लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,55,000 रूपए बताई जा रही है, के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक चार पहिया पिकअप वाहन सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली व दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
प्राप्त मुताबिक के अनुसार 19 जनवरी को प्रभारी निरीक्षक थाना रेवतीपुर श्री राजू दिवाकर मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप (Xenon) में छिपाकर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस ने पानी टंकी के पास, ग्राम रेवतीपुर पट्टी बहोरिक राय से तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 30 पेटी ब्लू लाइम देशी शराब मसाला (1350 पाउच, 270 लीटर) तथा 29 पेटी बन्टी-बबली लाइम देशी शराब (सुवासित) (1305 पाउच, 261 लीटर) कुल 531 लीटर देशी शराब बरामद हुई। साथ ही एक पिकअप वाहन (BR01GD5103), एक महिंद्रा 256 DI ट्रैक्टर ट्रॉली सहित, तथा अपाचे और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।
पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर थाना रेवतीपुर पर मु0अ0सं0 07/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पूर्व से ही दर्ज है, जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी मुकदमे पंजीकृत रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page