उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

कानून के शिकंजे में आया पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 20 जनवरी को थाना प्रभारी सुहवल मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा मु0अ0सं0–07/26 धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मलसा तिराहे के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनजी (20 वर्ष) पुत्र महेन्द्र, निवासी इमिलिया, थाना धीना, जनपद चन्दौली, के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुहवल मय फोर्स शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page