उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

पुण्यतिथि पर वितरित हुआ कम्बल

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान आदित्य इण्टर कालेज के प्रांगण में सोमवार को शिक्षक किसलय कांत सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय शिक्षक कैलाश सिंह की पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह व आमंत्रित अतिथियों ने स्व० शिक्षक कैलाश सिंह के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।तत्पश्चयात कम्बल का वितरण मुख्य अतिथि ने अपने कर कमलों द्वारा किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि जरूरत मंद लोगों की सेवा करना ही असली श्रद्धांजलि है। सेवा ही धर्म व कर्म होता है, इससे बड़ा कुछ नहीं होता है। समाज के मजबूत लोगों को ठंड के मौसम में जरूरत के सामान जरूरत मंद लोगों को देना चाहिए, जिससे सामाजिक समरसता आ सके। उक्त मौके प्रधानाचार्य ओमनरायण राय, अनुराग पाण्डेय, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह,वृजेश कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज सिंह, श्यामनरायण सिंह, दिनेश रावत, जनार्दन यादव, राजू सहित छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन अरुण कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page