उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा :  पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा संग आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 1 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी को उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के दहेन्दू अंडरपास के पास संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अंगद बिन्द (30 वर्ष) पुत्र स्व0 गत्ते बिन्द, निवासी ग्राम सागापाली मुरार सिंह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर बताया। बरामदगी के आधार पर थाना बरेसर पर मु0अ0सं0 37/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page