
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज जनपद मुख्यालय स्थित जिला पूर्ति विभाग, जिला खाद्य विपणन कार्यालय एवं जिला पिछडावर्ग कल्याण विभाग कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालयों के विभिन्न पटलो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने कार्यालयो मे खाद्यान्न, पर्वतन, आपूर्ति, अनुश्रवण कक्ष, अधिष्ठान, लेखा अनुभाग एवं राशन कार्ड अनुभाग व अन्य पटलो की जॉच की। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों मे फाईलो का रख रखाव बेतरतीव ढंग से होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फाईलो का रख रखाव सुव्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने तीनों कार्यालयो के कर्मचारियो के सर्विस बुक, भविष्य निधि पास बुक, अर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश की फाईलो की गहनता से जॉच की , इस दौरान विभिन्न फाईलो में कई कमियां प्रदर्शित हुई जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रामा सिंह यादव पूर्ति लिपिक को स्पष्टिकरण एंव वेतन रोकने, प्रहलाद चन्द विपणन सहायक का वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण एवं जिला पिछडावर्ग कल्याण विभाग के लिपिक अनुभव श्रीवास्तव को स्पष्टिकरण का निर्देश दिया । मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त सिंह ,तहसीलदार सदर राजीव यादव, नायब तहसीलदार विजय कान्त,, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी गिरजा शंकर सिंह, व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।



