उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

तीन गोवंश मय पिकप वाहन सहित चार पशु तस्कर गिरफ्तार

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रामपुर उर्फ सलेमपुर दरौली तिराहा के पास से पिकप वाहन पर लदे तीन गोवंश सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन की चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे हुई थी तभी मुखबीर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन में तीन राशि गोवंश लदे हुए है जो हेतिमपुर पुलिया के रास्ते से होते हुए झारखण्ड वध हेतु लेकर जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रामपुर उर्फ सलेमपुर दरौली तिराहा के पास से अभियुक्त मुबारक अंसारी पुत्र रफीक अंसारी निवासी पुरना मझगांवा थाना चैनपुर जनपद पलामू झारखण्ड, दिलीप प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद महतो, संतोष प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद महतो निवासीगण कोशियारा थाना चैनपुर जनपद पलामू झारखण्ड, धर्मदेव शर्मा पुत्र स्व० रामवृक्ष शर्मा निवासी लिथकी थाना चैनपुर जिला पलामू झारखण्ड को समय 17.40 बजे हिरासत में ले लिया गया व 03 राशि गोवंश एवं 01 अदद पिकप वाहन बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 79/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया एवं गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण को माननीय न्यायायल के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं। टीम में उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह हे0का0 सूरज कुमार, का० दुर्गेश तिवारी मय सरकारी वाहन यू पी 61 जी 0404 चालक हे0का0 रतन कुमार सरोज मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page