उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

साइबर सेल ने 1.10 लाख ठगी की रकम कराई वापस

गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को ठगी से राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल गाजीपुर ने सराहनीय सफलता हासिल की है। यूपीआई के माध्यम से ठगी का शिकार हुए शिकायतकर्ता को त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद यादव पुत्र रामकेवल यादव, निवासी ग्राम-बिंदवलिया, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई द्वारा ₹1,10,000/- की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही साइबर सेल जनपद गाजीपुर हरकत में आ गई। साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा एवं उनकी टीम ने त्वरित तकनीकी कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 जनवरी 2026 को पीड़ित के खाते में ठगी गई पूरी ₹1,10,000/- की धनराशि सुरक्षित रूप से वापस कराई।
गाजीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page