उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

पुलिस का शिकंजा: अवैध तमंचे के साथ 17 वर्षीय बाल अपचारी दबोचा गया

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कासिमाबाद कोतवाली थाना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। 20 फरवरी को उप निरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह अपने देखभाल क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के राजापुर में एक संदिग्ध किशोर को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर बरामद हुआ। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए 17 वर्षीय बाल अपचारी को मौके पर ही पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 63/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मामले में विधिक प्रक्रिया के अनुरूप अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।
अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम में
उप निरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह, थाना कासिमाबाद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page