उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

257 शिकायत पत्रों में से 41 का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियां में अविनाश कुमार, की अध्यक्षता में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 5 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 257 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 41 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 4 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 57 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 9 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 3 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 49  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  15 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी जमानियां, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, तहसीलदार जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं समस्त जनपदस्तरीय  अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page