उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

34 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे 15216 परीक्षार्थी

जिलाधिकारी अविनाश की अध्यक्षता में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०) परीक्षा 2023 हेतु निर्धारित परीक्षा की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से समस्त सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक संग बैठक पुलिस लाईन सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि दिनॉक 27 जुलाई, 2025 दिन रविवार को एक सत्र में (पूर्वाह्न 09.30 बजे से 12.30 तक) में कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु जनपद गाजीपुर में निर्धारित 34 परीक्षा केन्द्रों पर कुल मे लगभग 15216 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होगे। उन्होने बताया कि परिक्षार्थी समय से डेढ़़ घण्टा पहले केन्द्र पर पहुॅकर रिपोर्टिंग करें। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 34 सेक्टर  मजिस्ट्रेट, तथा 34 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाये गये है।

उन्होने बताया कि दिनांक 27 जुलाई, 2025 दिन रविवार को आयोजित होने वाली सम्मिलित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र/गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुँचाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रो का परीक्षा से पूर्व भ्रणम कर वहां भौतिक सत्यापन एवं केन्द्र के केन्द्रव्यवस्थापक एवं सह केन्द्रव्यवस्थापक के साथ बैठक कर परीक्षा से सम्बन्धित समस्त तैयारी की समीक्षा कर लेगें। समस्त सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रो पर बिजली, ंसी सी टी वी कैमरे, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग के आधार पर परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था एव अन्य समुचित व्यवस्था पूर्व मे सुनिश्चित कर लेगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाईस, खाने पीने की सामाग्री, केल्कुलेटर, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री ले कर आना सख्त प्रतिबधित रहेगा। परीक्षा मे किसी भी संविदाकर्मी को न लगाया जाये। उन्होने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एंव पारदर्शी ढंग कराना हम सभी का कर्तव्य है। परीक्षा में कही भी किसी भी प्रकार की नकल होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित केन्द्रव्यवथापक स्वयं जिम्मेदार होगे।  उन्होने कहा कि परीक्षा समयबद्ध एवं अतिमहत्तपूर्ण है इसमे किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र प्रसाद, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेक, केन्द्र व्यव्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, जिला विद्यालय निरीक्षक, एवं अन्य अधिकरीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page