उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

टीवी चैनल के पत्रकार को ‘25 तारीख तक मार डालने’ की धमकी!

गाज़ीपुर। जिले में पत्रकार सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए सुआपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सोनकर पर करण्डा पुलिस ने हाथ पैर तोड़वाते हुए जान से मारने की धमकी, गाली–गलौज और साजिशन फँसाने के गंभीर आरोपों में FIR दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है, जिसमें स्वयं को प्रधान बताने वाला व्यक्ति जिले के तेजतर्रार पत्रकार अमित उपाध्याय के मां लिए बेहद अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए साफ–साफ कहता सुना जा रहा है कि 25 तारीख तक हाथ–पैर न तुड़वाया, मार न डाला, तो प्रधानी से इस्तीफा दूँगा।  ऑडियो में न सिर्फ गाली और धमकी है, बल्कि पत्रकार का मोबाइल नंबर तक बोलकर संदेश पहुँचाने का आदेश दिया जा रहा है। यही नहीं, पत्रकार को फर्जी मुकदमों, यहाँ तक कि एससी/एसटी एक्ट में झूठा फँसाने की कुत्सित साजिश भी रिकॉर्डिंग में उजागर हो रही है।
भ्रष्टाचार की खबरें उजागर करने के कारण बौखलाए प्रधान प्रतिनिधि की यह धमकी सामने आने के बाद पत्रकार ने थाना करण्डा में तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए FIR दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी है।
पत्रकार अमित उपाध्याय ने बताया कि यह व्यक्ति यह व्यक्ति क्षेत्र में कुख्यात, दबंग एवं असामाजिक तत्वों से गहरा संपर्क रखने वाला है, जिसके कारण मेरे तथा मेरे परिवार के जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। धमकियों के पश्चात से हम सभी भयभीत एवं आतंकित हैं तथा किसी भी क्षण कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने अपने तथा अपने परिवार की जान–माल की सुरक्षा हेतु तत्काल सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजनरायन ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page