उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

12 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट/झपटामारी के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में दबोचे गए

बाइट -अनिल कुमार (क्षेत्राधिकारी) जमानिया

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में थाना जमानियाँ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूट/झपटामारी की वारदातों में संलिप्त दो शातिर अपराधियों को महज 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया।  प्रभारी निरीक्षक जमानियाँ रामसजन नागर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ताजपुर व चितावनपट्टी के बीच लूट/झपटामारी करने वाले अपराधी किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की नीयत से थाना क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भैदपुर से लहुवार रोड नहर तिराहा के पास घेराबंदी की।
खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ संतुलित व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश अरमान कुरैशी ( 22 वर्ष ) पुत्र सद्दीक कुरैशी, निवासी पठान टोली कस्बा जमानियाँ, के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घायल अभियुक्त को तत्काल सीएचसी जमानियाँ भेजकर उपचार कराया। दूसरे अभियुक्त दिलनवाज उर्फ साहरुख (20 वर्ष) पुत्र कमरुद्दीन, निवासी सुभान टोली कस्बा जमानियाँ , को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो अवैध तमंचा (.315 बोर), दो खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस तथा झपटामारी की रूपए की नकदी बरामद की है। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि घायल अभियुक्त अरमान कुरैशी के विरुद्ध विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, लूट, गैंगस्टर व अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। जमानियाँ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आमजन ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page