उत्तर प्रदेशगाजीपुरसदरहादसा

लाल बालू लदा अनियंत्रित ट्रेलर पेड़ को चीरते हुए खाई में पलटा: चालक गंभीर रूप से घायल

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के समीप सुबह करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार लाल बालू लदा ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ को तोड़ते हुए सड़क के किनारे गहरी खाई में पलट गया। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। यह बिहार नंबर की ट्रेलर ट्रक लाल बालू लादकर जमानिया के तरफ से जमानियां – धरम्मरपुर पक्का पुल होते हुए चोचकपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा था कि नरायन‌पुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे खाई में पलट गया। जिसके बाद ट्रेलर ट्रक में लाल बालू लदा गेहूं के खेत में बिखर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार नंबर के प्रतिदिन करीब पच्चास ट्रेलर ट्रक लाल बालू लादकर जमानिया की तरफ से धरम्मरपुर पुल होते हुए तेज रफ्तार सड़क पर फर्राटा भरता है जिससे हादसा होने की आशंका आये दिन बनी रहती है। बीते जून माह 2025 में लीलापुर गांव निवासी लक्की निषाद को लाल‌ बालू लदा तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया था उसके बाद चालक ट्रेलर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था। उसके ठीक पीछे से आ रहा लाल बालू लदा ट्रेलर ट्रक रूक गया था जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर ट्रक को आग के हवाले कर दिया था जिसके बाद एक नामजद और करीब 49 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। इस हादसा के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बालू लदे ट्रेलर ट्रक को बंद कराने की मांग किया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है, चालक हास्पिटल में भर्ती हैं घर वाले आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page