उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना सुहवल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हासिल की है। थाना सुहवल पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 23/2026, धारा 75(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून की शिकंजा में डाल दिया। 22 फरवरी को थानाध्यक्ष सुहवल कमलेश कुमार मय पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली। सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मेदनीपुर तिराहा के पास घेराबंदी कर अभियुक्त सुनील बिन्द (25 वर्ष ) पुत्र विजयी बिन्द, निवासी ग्राम चकिया उर्फ चकमजीठ, थाना सुहवल को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सुहवल पर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष सुहवल मय टीम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page