उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

लाखों की चोरी का 50 दिन बाद मुकदमा दर्ज

जमानिया। थाना क्षेत्र के देवा वैरनपुर गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के मालिक नारायण जी राय, अयोध्या यात्रा से लौटे। उन्होंने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने 50 दिन बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम देवा वैरनपुर निवासी नारायण जी राय 28 अप्रैल 2025 को अयोध्या धाम के दर्शन हेतु अपने घर से निकले थे। वह 29 व 30 अप्रैल को अयोध्या में रहे और 1 मई को जब दोपहर करीब 3 बजे वापस लौटे, तो उन्हें घर के भीतर चोरी होने का आभास हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार, घर का बाहरी दरवाजा तो बंद था और ताला सही-सलामत लग रहा था, लेकिन जब ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया गया तो पाया गया कि दरवाजे को भीतर से उनके ही बेल्ट से बांध दिया गया था। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर पता चला कि अंदर के ताले को तोड़ दिया गया है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से एक सोने की सिकड़ी, एक मांगटीका, दो अंगूठियां और एक चांदी की पायल चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस से इस घटना की जांच कर चुराए गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने 50 दिन बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page