उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

पारिवारिक विबाद में तोड़फोड़ और मारपीट मुकदमा दर्ज

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते घर में तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज करने के साथ घर के गेट और फर्श को क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच-बचाव करने पर पीड़ित की पुत्रियों के साथ मारपीट भी की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित लगातार धमकी भी दे रहे हैं और रास्ते में मिलने पर जान से मारने की बात कहते हैं। पीड़ित ने मजबूर होकर पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page