उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

धरम्मरपुर सेतु से बालिका ने लगाई गंगा में छलांग,

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के जमानिया—धरम्मरपुर सेतु पर शुक्रवार की दोपहर एक बालिका ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। बाद में आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि बालिका तैरना जानती थी और वह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गई तथा अपने घर चली गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। काफी खोजबीन के बावजूद कुछ नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि बालिका खुद ही तैरकर बाहर आ गई और अपने घर चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page