जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा वार्ड नंबर 19 में पान की दुकान पर गए एक किशोर पर शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने लाठी से हमला कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हिमांशु राय मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे पान की दुकान जा रहा था, तभी पवन चौधरी निवासी मल्लाह टोली ने रास्ते में गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में हिमांशु के दाहिने हाथ के अंगूठे के बीच और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर उसका चाचा मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोपी ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घायल के पिता अक्षय कुमार राय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।




