
गाजीपुर। जीआरपी थाना पुलिस सिटी द्वारा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 29 अवैध देशी शराब मसाला (24 ब्ल्यू लाईम व 5 बन्टी बबली) मात्रा प्रत्येक 200 मिली बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो मे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में जीआरपी थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 1 के पूर्वी छोर पर बने रोलिंग हट के पास से अभियुक्त अमीरू पुत्र उमा करोरी निवासी मणिका हरकिशुन, थाना मुसहरी, जिला मुजफ्फरपुर, राज्य बिहार उम्र 27 वर्ष को 29 देशी शराब मसाला (24 ब्ल्यू लाईम व 5 बन्टी बबली) मात्रा प्रत्येक 200 मिली सहित गिरफ्तार किया गया । बरामदशुदा शराब के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 02/26 धारा 60(1) EX. ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि बिहार मे शराब बन्दी है। ट्रेन से बिहार मे ले जाकर शराब को उँचे दामो पर बेच कर अपना व अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता हुँ लेकिन आज आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव के साथ हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव और का0 शैलेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।




