
गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर इलाके में सनसनी मचा दी। उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह महादेवा मंदिर के पास गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़ा एक युवक पुलिस की पकड़ में आ गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 तमंचा .315 बोर और 1 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना मुहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 19/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पटेल (23 वर्ष) पुत्र जोगी पटेल निवासी ग्राम शेरपुरखुर्द, थाना भांवरकोल, गाजीपुर है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में
उप निरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह, थाना मुहम्मदाबाद शामिल रहे।




