उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकराजनीति

पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश

जमानिया।जमानिया के कई महत्वपूर्ण स्थलों का बुधवार को पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने  निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने गंगा नदी पर हो रहे बोल्डर पिचिंग रिपेयरिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, वाराणसी खंड से इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराते हुए कड़ी निगरानी की बात कही।

जिसके बाद सुनीता सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित मरीजों ने बाहर से दवा खरीदने की शिकायत की। इस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से तत्काल बात की और स्थिति की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी, गाजीपुर को भी दी। पूर्व विधायक ने अस्पताल में व्याप्त अन्य कमियों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। सुनीता सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी किसी भी सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों की नियमित निगरानी और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुन्ना गुप्ता‚ अमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page