
जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मतसा में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
मतसा ग्राम निवासी सुमित राय (35) शुक्रवार की देर रात अपनी बहन से मोबाइल पर बात किया तथा जीवित न रहने की बात करते हुए वह घर के अंदर गया, तथा दरवाजा बंद करके सुमित राय कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुमित के बात से परेशान बहन अपनी मां को फोन करके अनहोनी होने की बात बताई तो घबड़ाये परिजन कमरे की तरफ भागे तो दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक खोलवाने के बाद भी नहीं खुला तो परिजन किसी तरह दरवाजा खोलने में सफल हुए लेकिन फांसी पर लटके पुत्र को देखकर सभी दंग रह गये तथा दहाड़ मर कर रोने लगे। रात में रोने की आवाज पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे है। पत्नी का आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि पति व पत्नी में विवाद के कारण यह घटना हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया तथा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।




