अग्रणी शिक्षण संस्थान में अभिभावक–शिक्षक बैठक पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन


जमानिया!एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल, बरूईन, जमानिया में आयोजित अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM) के अवसर पर एक शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें चारों हाउस के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाएँ अत्यंत सराहनीय रहीं।
रेड हाउस ने “आदित्य–1 मिशन” पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।
ग्रीन हाउस द्वारा “सोशल मीडिया का प्रभाव” विषय पर तैयार प्रोजेक्ट ने समाज पर इसके सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया।
येलो–ग्रीन हाउस ने “ग्रीन हाइड्रोजन मिशन” पर आधारित परियोजना के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
वहीं ब्लू हाउस के विद्यार्थियों ने “चैट GPT” विषय पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया।
इसी PTM के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कुछ चार्ट आधारित प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्थानीय विरासत, ऐतिहासिक महत्व एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया। इस परियोजना को अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।
इस पूरे आयोजन में सभी शिक्षकों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य नदीम खान ने सभी शिक्षकों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके समर्पण और परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया।
कुल मिलाकर, चारों हाउस की परियोजनाएँ विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अनुसंधान क्षमता एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण रहीं।
— प्रबंधन
एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल



