उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

चोरी की दो मोटरसाइकिल, तमंचा व कारतूस के साथ वांछित गिरफ्तार: चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 24 फरवरी को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा पाण्डेय मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर सेंट मैरी स्कूल के पास से वांछित अभियुक्त सुक्खु बिन्द पुत्र जवाहिर बिन्द को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से 2‌ चोरी की मोटरसाइकिल, 1 देशी तमंचा .315 बोर तथा 1 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त थाना जमानियां में पंजीकृत मु0अ0सं0 421/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 49/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। अवैध हथियार की बरामदगी के संबंध में थाना जमानियां पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत एक नया अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त सुक्खु बिन्द (22 वर्ष) निवासी ग्राम धमीना, थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली का रहने वाला है, जिसके विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page