
गाजीपुर। जिले के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथ न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंत्री ने जनपद गाजीपुर मे एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह सभागार मे जनप्रतिनिधियों से भेट/वार्ता, पार्टी संगठन के साथ समन्वय बैठक की।
मा0 मंत्री जी ने जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेंट सभागार मे लॉयन आर्डर एंव जनपद के सार्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हाने उद्यान,पशुपालन,दुग्ध,वन विभाग,सहकारिता,मत्स्य, ग्राम्य विकास विभाग (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन),मनरेगा, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण), नगर विकास प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/पी०एम०स्वनिधि, पंचायती राज विभाग, निजी लघु सिंचाई/लघु एवं सीमान्त कृषकों को आर्थिक सहायता (निः शुल्क)अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत नेडा एवं पीएम सूर्यघर, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, पर्यटन विभाग,बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, खेल कूद विभाग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जिला सेवायोजन विभाग,चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य, होम्योपैथिक विभाग, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक विभाग दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, नगर विकास (नगरीय पेयजल) लो०नि०वि०, प्रान्तीय खण्ड, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल निगम नगरीय, निर्माण कार्य के अतिरिक्त अन्य विभागो की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर अधिकारियो को अपने-अपने विभागो मे कुछ नवाचार करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक पात्रों को सरकार की योजनाओ का लाभ मिल सके। मा0 मंत्री जी जनपद मे शासन द्वारा संचालित योजनाओ/परियोजनाओ को धरातल पर उतारते हुए उसे मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से निर्धारित समयांतराल मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की लाभपरक योजनाओं वंचित न रहे अधिकारी विशेष ध्यान दे। मा0 मंत्री जी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामो लगने वाले बाजारो मे महिलाओ के लिए शौचालय व पीने के लिए शुद्ध पेय जल ं की व्यवस्था करायी जाये। मा0 मंत्री जी ने कहा कि जनपद मे गठित समूहो की महिलाओ से न्याय पंचायत स्तर पर लगने वाले बाजारों मे सुक्ष्म जलपान की दुकाने खुलवाई जाये जिससे उन्हे रोजगार के अवसर प्राप्त हो।
बैठक के दौरान मा0 विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, ने जिला पंचायत राज अधिकारी का निर्देश दिया कि ग्राम सभाओं में बनाये गये ग्राम सचिवालय को प्रतिदिन खोला जाय तथा उसमें तैनात पंचायत सहायक अनिर्वाय रूप से बैठे। उन्होने ने यह भी कहा कि ग्राम सचिवालय में अशिक्षित व्यक्ति भी आते है जिन्हे अक्षर का ज्ञान नही होता है जिससे उन्हे सरकारी योजनाओ के बारे में जानाकरी नही हो पाती है इसके लिए ग्राम सचिवालय के दिवालो पर पेंटिग के माध्यम से सरकार की लाभ परक योजनाओं को दर्शाते हुए लोगो को जागरूक भी किया जाय तथा ग्राम सचिवालय मे ही पात्रो का सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पंजीकृत किया जाये। जिलाधिकारी अविनाश कुमार मे बैठक मे मा0 मंत्री जी को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
बैठक मे मा0राज्य सभा सांसद डा0 संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी,एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



