उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

पूर्व सैनिकों के प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा, अपर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर। दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक का प्रारंभ विंग कमांडर मो० निशात अफजल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गाजीपुर के संबोधन से हुआ।
अपर जिलाधिकारी ने पिछली बैठकों में प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। जनवरी महीने तक कुल 64 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 61 प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है। 2 प्रकरण शस्त्र विभाग और 1 प्रकरण चकबंदी विभाग का निस्तारण लंबित है।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन प्रकरणों की आख्या प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर संबंधित विभाग के नाम से दर्ज कराया जाए। बैठक के दौरान 24 फरवरी को 13 प्रार्थना पत्र पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया।
बैठक में कुल 52 पूर्व सैनिक और उनके आश्रित उपस्थित थे। बैठक का समापन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अपने संबोधन से किया।
इस बैठक से यह सुनिश्चित किया गया कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के आवेदन शीघ्र और पारदर्शी तरीके से निस्तारित किए जाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page