Uncategorized

जमीन के विवाद ने लिया हिंसक रूप

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के लोटवा गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी शिवगोविन्द यादव ने अपने सगे भाई पर गाली-गलौज करने और लाठी से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।

तहरीर के अनुसार, पीड़ित शिवगोविन्द यादव ने आरोप लगाया कि 17 मई 2025 की सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पीछे रास्ते में ही उनके भाई ने उन्हें बिना किसी कारण गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी उग्र हो गया और हाथ में लाठी लेकर शिवगोविन्द पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी इन्द्रावती देवी ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव किया, जिससे उनकी जान बच सकी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़ित के भाई के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page