उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

“नशे को ना कहें और एक स्वस्थ, सशक्त एवं जिम्मेदार राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें

जमानिया(गाज़ीपुर) हिंदू पीजी कॉलेज में नशा विरोधी अभियान, एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया नशा मुक्ति के प्रति संकल्पबद्ध दृष्टिकोण।

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 91 यूपी बटालियन, एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह के निर्देशानुसार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समस्त यूनिट को संबोधित करते हुए कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा, “नशीली दवाएं समाज के लिए एक गंभीर खतरा हैं। एनसीसी कैडेट्स देश का भविष्य हैं और उन्हें समाज में नशे के खिलाफ मजबूत दीवार बनकर खड़ा होना चाहिए। शपथ केवल औपचारिकता न हो, बल्कि व्यवहार में परिवर्तन का माध्यम बने।” महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एएनओ कैप्टन डॉ. अंगद तिवारी कहा कि, “एनसीसी न केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम है, बल्कि यह कैडेट्स में अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों का भी विकास करती है। नशे के खिलाफ लड़ाई में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”


इस अवसर पर बड़ी संख्या में कैडेट्स ने भाग लिया और नशा रूपी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। सभी कैडेट्स ने शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम के अंत में, एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा में सफल कैडेट्स को ‘बी’ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले कैडेट्स के चेहरे पर गर्व और उत्साह की झलक साफ दिखाई दे रही थी। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page