उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाब्रेकिंग

शाखा प्रबंधक के अमर्यादित कार्यप्रणाली से क्षुब्ध पीडित ने तहसील दिवस पर लगाई गुहार

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक का अमर्यादित कार्यप्रणाली व कर्मचारियों द्वारा असहयोगपूर्ण व्यवहार को लेकर पीडित दुर्गेश ने संपूर्ण समाधान दिवस पर भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
पीडित ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शाखा में तैनात कुछ कर्मचारी आवंटन कार्य, भुगतान प्रक्रिया और अन्य आवश्यक सेवाओं में लापरवाही बरत रहे हैं, तथा बैंक प्रबंधक से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक के एक कर्मचारी द्वारा जरूरी दस्तावेजों की जांच और आवेदन प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गॉव में लेन देन करने के लिए बैक द्वारा अधिकृत सेन्टर ग्रामीण क्षेत्र में खुलने के बजाय नगर में ही बैक के इर्द-गिर्द खुले हुए है। जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को स्टेशन बाजार आना पड़ रहा है। इस संबंध में बैंक प्रबंधक से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि बैक द्वारा अधिकृत सेन्टर को ग्रामीण क्षेत्र में ही खुलना चाहिए। अगर बैक के पास ही खुले हुए है तो मै कुछ कह नहीं सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page