उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रयागराजप्रशासनिक

गाजीपुर के लाल अंगद गिरि को गणतंत्र दिवस पर रजत पदक देकर किया जाएगा सम्मानित

प्रयागराज। गाजीपुर के लाल वर्तमान में प्रयागराज कमिश्नरेट में 2011 बैच मुख्य आरक्षी पद पर गंगानगर जोन सर्विलांस सेल में तैनात अंगद गिरि को 26 जनवरी दिन सोमवार को रजत पदक मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। बता दें की गणतंत्र दिवस (2026) 26 जनवरी के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सेवा अभिलेख के आधार पर एवं शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तथा सेवा अभिलेख के आधार पर और शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए जाने हेतु चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों को 26 जनवरी दिन संबंधित रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों के द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित। लखनऊ पुलिस मुख्यालय से 715 लोगों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें प्रयागराज कमिश्नरेट के अंतर्गत हेड कांस्टेबल अंगद गिरि को भी रजत पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। अंगद गिरि पुत्र अयोध्या गिरि वर्तमान में वह सर्विलांस सेल गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज में तैनात हैं। व क्राइम ब्रांच के अलग अलग टीम में अपनी सेवा दे चुके हैँ। जबकि वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के चौरंगी चक गांव के रहने वाले हैं। एक साधारण परिवार में जन्मे अंगद गिरि की लगन और मेहनत आज वह दिन उनके परिजनों शुभचिंतकों सहित गाजीपुर जिले के लोगों को देखने को मिलेगा कि उन्हें रजत पदक प्रयागराज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित 26 जनवरी कार्यक्रम के मौके पर अधिकारियों के द्वारा देकर सम्मानित किया जाएगा। जैसे ही यह सूचना उनके मूल निवास पर पहुंची तो उनके परिजन खुशी से झूम उठे शुभचिंतकों द्वारा उन्हें अभी से ही बधाई देने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page