उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुर

27 फरवरी से अमर शहीद सत्राजीत राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का होंगा भव्य आयोजन

करंडा/गाजीपुर। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम सिकन्दरपुर में अमर शहीद सत्राजीत राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 27 फरवरी से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 6 अप्रैल 2010 को दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सपूत सत्राजीत पासवान की पावन स्मृति में आयोजित की जा रही है।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है। 27 फरवरी  क्षेत्रीय टीमों के बीच मुकाबला। 28 फरवरी व 1 मार्च को राज्यस्तरीय टीमों के रोमांचक मैच आयोजित होंगे। 1 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
इस आशय की जानकारी आयोजक राजेश सिंह ‘गुड्डु’, ग्राम प्रधान, सिकन्दरपुर ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page