यू० पी० डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे का हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

गाजीपुर। यू०पी० डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे योजना के अंतर्गत विकास खंड भांवरकोल से किसानो का एक जत्था कृषि विज्ञान केन्द्र. आंकुशपुर गाजीपुर-II के लिये डायरेक्टर डा० वी . के.राव के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया l के.वी.के.में पहुंचे किसानों को डा० ए०के० सिंह वैज्ञानिक पशुपालन विज्ञान के द्वारा किसानों को जैविक खेती मे पशुपालन का क्या महत्व है कि जानकारी प्रदान की।किसानो को कृषि यन्त्रो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा डा० दीपक प्रजापति कृषि वैज्ञानिक मृदा विज्ञान मिट्टी, मिट्टी मे उपस्थित सूक्ष्म तत्व. जैविक कार्बन. जीवामृत. बीजामृत. घनजीवामृत के बारे मे विस्तृत जानकारी दी साथ ही जीवामृत का सजीव प्रर्दशन कराया l डा शशांक सिंह वैज्ञानिक उद्यान विभाग ने किसानो को खेती के साथ बागवानी कैसे करे के बारे मे जानकारी दी।बागवानी में उचित देखभाल एवं जल प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ नरेंद्र प्रताप वैज्ञानिक पादप प्रजनन उत्तम गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन तकनीक के बारे में बताया।कृषि प्रशिक्षक वीरेंद्र यादव ने किसानों को लाभकारी खेती एवं सहफसली खेती के लाभ बताए।कहा कि किसान आज व्यावसायिक खेती करे जिससे किसान की आय दुगुनी हो और किसान समृद्ध हो। वही किसानो को प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान वर्मी इकाई मुर्गी पालन. आदि की जानकारी देते हुये भ्रमण कराया गया।इस मौके पर ईश एग्रीटेक प्रा० लि० इन्दौर (म०प्र०) के प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश राजावत साथ ही फील्ड ऑफीसर श्री अभय यादव एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे साथ ही किसानो को अंग वस्त्र गमछा सम्मान स्वारुप ईश एग्रीटेक प्रा० लि० इन्दौर (म०प्र०) के द्वारा वितरण किया गया।इस मौके पर जितेंद्र सिंह,आलोक गौड़,अनिल मिश्रा,राहुल ,ऋषि आदि रहे।
किसान नीरज राय,श्रीनिवास राय,अरविंद राय,सतेंद्र आदि ने वैज्ञानिकों ने कृषि के नवाचार एवं तकनीकी के माध्यम से खेती करने के लिए सवाल किए जिनका वैज्ञानिकों ने जवाब दिया।



