उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानिया

क्रिसमस पर खेल स्पर्धा में बरपा मेधा का जादू, भगत सिंह हाउस बना क्रिकेट चैंपियन

जमानिया। नगर के देवी दयाल मार्ग स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को क्रिसमस का पर्व खेलकूद और उत्साह के बीच मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित ‘स्पर्धा प्रीमियर लीग’  टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने मैदान पर कड़ा पसीना बहाया। क्रिकेट में जहां भगत सिंह हाउस ने जीत का परचम लहराया, वहीं खो-खो में अब्दुल कलाम हाउस विजेता बना।

टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण लड़कों का फाइनल क्रिकेट मैच रहा, जो भगत सिंह हाउस और सरदार पटेल हाउस के बीच खेला गया। दोनों टीमें सेमीफाइनल में क्रमशः एपीजे अब्दुल कलाम हाउस और सरोजिनी नायडू हाउस को हराकर फाइनल में पहुंची थीं। रोमांचक मुकाबले में भगत सिंह हाउस ने शानदार खेल दिखाते हुए सरदार पटेल हाउस को 27 रनों से पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। छात्राओं के लिए आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में एपीजे अब्दुल कलाम हाउस और भगत सिंह हाउस के बीच भिड़ंत हुई। सेमीफाइनल में सरदार पटेल और सरोजिनी नायडू सदन को बाहर करने वाली इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः बेहतर रणनीति के चलते एपीजे अब्दुल कलाम हाउस की लड़कियों ने फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि टीम भावना भी सिखाते हैं। इस दौरान क्रिसमस का जश्न मनाते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री एल डी जेना, समन्वयक नफीस अंसारी, सभासद सुश्री शबीना खान सहित सदन प्रमुख काजल गुप्ता, दिव्यांशी यादव, प्रीति जायसवाल, नसरीन खातून और समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page