थाना समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्रों का हुआ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

जमानिया। शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
थाना समाधान दिवस में कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया। समस्याएं मुख्यतः भूमि विवाद, आपसी विवाद, तथा राजस्व संबंधित मामलों से जुड़ी थीं। समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि जनता की समस्याओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए और निष्पक्षता से उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने भी राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को समय सीमा के अंदर गुणवक्तापूर्ण त्वरित न्याय प्रदान करना है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे समाधान दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रूप से भागीदारी करें।