उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

एक साथ 6बच्चे गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप

जमानिया। थाना क्षेत्र के उमरगंज नई बस्ती गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से छह बच्चों के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना 22 अप्रैल 2025 की है, जब भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चे खेलते समय गायब हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ओम प्रकाश बनवासी निवासी डेढ़गावा थाना रेवतीपुर अपने परिवार के साथ मन्नू राय उर्फ मानवेन्द्र कुमार राय के श्री बजरंग ईंट उद्योग पर पिछले एक वर्ष से काम कर रहे थे। 22 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे काम के दौरान उनके बच्चे — कुमारी अतवारी (13 वर्ष), अर्जुन (12 वर्ष) और रोशन (9 वर्ष) — तथा अन्य मजदूरों के बच्चे — कुमारी लक्षमीना (6 वर्ष), कुमारी बेफी (6 वर्ष) और अमित (10 वर्ष) — एक साथ खेलते हुए अचानक लापता हो गए। काम समाप्त कर जब परिजन अपनी झोपड़ियों पर लौटे, तो बच्चों का कहीं पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। परिजन आसपास के भट्टों, रिश्तेदारों और गांवों में भी बच्चों की तलाश करते रहे, लेकिन निराशा हाथ लगी। परेशान परिजन 25 अप्रैल को कोतवाली जमानिया पहुंचे और तहरीर देकर बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली और बच्चों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page